Loading...

ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला ट्रक चालक का शव

PARUL • 23 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा के बीरता गांव में स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी गोदाम के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक चालक का शव मिला है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय गोवर्धन सिंह निवासी नागिनी, नूरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात करीब तीन बजे ट्रक चालक ट्रांसपोर्ट में ट्रक लेकर आया। इसके बाद सुबह रोजाना की तरह बाकी ट्रक चालकों के साथ इस ट्रक ड्राइवर को भी ट्रक से माल उतराने के लिए आवाज लगाई गई, लेकिन ट्रक के भीतर से किसी भी तरह की कोई हलचल नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने ट्रक की खिड़की को खोलकर देखा तो उसके भीतर ट्रक चालक मृत पड़ा हुआ था।

जिसके बाद लोगों और अन्य चालकों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भिजवाया और छानबीन शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक के मालिक और उसके परिजनों को सूचना दे दी है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा मामले की पुष्टि की है।