Loading...

ट्रांसफार्मर में खराबी आने से बढ़ी वोल्टेज, ग्रामीणों के जले विद्युत उपकरण

Ankita • 19 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल

उप तहसील जोल के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत खरयालता के उप गांव वडोआ में स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर में देर रात सोमवार को अचानक खराबी आ जाने पर वोल्टेज बढ़ गई। इससे गांव के लगभग एक दर्जन घरों के बिजली के उपकरण जल गए। ऐसा होने पर बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। जिसके चलते लोगों को रात भर अंधेरे और गर्मी में रहने पर मजबूर होना पड़ा।

जिन ग्राम वासियों का नुकसान हुआ। उन्होंने सुखदेव शर्मा का फ्रिज, छोटे लाल का पंखा ,रामजी दास का पंखा, विजय शर्मा का पंखा और बल्व, सतीश शर्मा का पंखा, रवि शर्मा के तीन वल्व, विष्णु के घर का पंखा, सतीश शर्मा, सारांश शर्मा, सतपाल शर्मा, राजकुमार शर्मा सहित अन्य कई घरों के उपकरणों को नुकसान पहुंचा। जिसमें ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से समय रहते बिजली उपकरणों को दुरुस्त करने की मांग की है।

इस संदर्भ में विद्युत बोर्ड बंगाणा के सहायक अभियंता इंजीनियर उदित सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर में अचानक वोल्टेज बढ़ने से दिक्कत आई थी जिसे ठीक करवा दिया है, जल्द ही पुराने ट्रांसफार्मर के स्थान पर नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी गई है, जैसे ही नए ट्रांसफार्मर का प्रावधान होता है तो समस्या का समाधान अति शीघ्र कर दिया जाएगा।