Loading...

ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट होने से दुकानदारों के जले बिजली उपकरण

PARUL • 17 Oct 2023 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर में ट्रांसफार्मर में शॉट सर्किट होने से क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात शॉट सर्किट के बाद से बिजली आपूर्ति बाधित है। सोमवार को दिन के समय भी शॉट सर्किट के कारण दुकानदारों के मोबाइल चार्जर सहित बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण जल गए हैं।

तो वहीं मैहरे में स्थित ग्रामीण बैंक में भी बीते कल शॉर्ट सर्किट होने से बैंक के यूपीएस को नुकसान पहुंचा है। बैंक के कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास बिजली का कोई बैकअप नहीं है। वहीं मैहरे के एक बड़े आभूषण शोरूम में कल से बिजली अपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी है। शोरूम में कीमती लाइटों से लेकर बिजली की वायरिंग को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

कई दुकानों में बिजली अपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। बता दें कि विभाग के कर्मचारी बिजली बहाल व नुकसान का आंकलन करने में जुटे हुए हैं। बिजली विभाग के एक्सईएन सुनील भाटिया द्वारा खबर की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।