ट्राले से अवैध शराब की 33 पेटियां बरामद, चालक के खिलाफ केस दर्ज
HNN/ कांगड़ा
कांगड़ा में जिला पुलिस नूरपुर ने थाना जवाली के अधीन ताहलियां में एक ट्राले से अवैध शराब की 33 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हेड कांस्टेबल सुग्रीव सिंह व केवल सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ताहलियां में नाकाबंदी पर मौजूद थी। इस दौरान एक ट्राला 32 मील से जवाली की तरफ आ रहा था।
जिसे पुलिस की टीम ने जांच के लिए रुकवया। वहीं ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर ट्राले में 33 पेटी देशी शराब बरामद हुई। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने मामले की पुष्टि की है।
