HNN/ सोलन
जिला सोलन के कालका-शिमला रेलवे लाइन पर एक दुखद घटना सामने आई है, यहां एक प्रवासी मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से टांग कट गई है। बता दें घायल प्रवासी मजदूर बनारस उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। स्थानीय लोगों द्वारा घायल को ईएसआई अस्पताल परमाणु से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, एक डाउन मिक्स ट्रेन शिमला से कालका की ओर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही ट्रेन पुलिस स्टेशन परमाणु के समीप कालका-शिमला रेलवे लाइन पर पहुंची तो वहां ट्रेन की चपेट में आने से एक मजदूर की टांग कट गई।
रेलवे पुलिस टकसाल में महिला एचएएसआई मालती देवी व आसपास मौजूद लोगों द्वारा घायल को ईएसआई परमाणु अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।

