ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत
HNN/ऊना
जिला ऊना के डंगेहड़ा गांव में ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहित कुमार (23 ) पुत्र हंसराज निवासी रायंसरी जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहित ऊना में गाड़ियों की किसी एजेंसी में मैकेनिक का काम करता था। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे मोहित गांव डंगेड़ा मे रेलवे पुल से होकर पटरी पर पैदल चलते हुए अपने गांव रायंसरी की ओर जा रहा था। इस दौरान पीछे से चंडीगढ़ से अंब जाने वाली ट्रेन आ गई, जिसका पता मोहित को नहीं चला और मोहित ट्रेन की चपेट में आ गया।
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। साथ ही रेलवे पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। रेलवे पुलिस चौकी ऊना प्रभारी पुरुषोत्तम चंद ने मामले की पुष्टि की है।