Loading...

ट्रेन की चपेट में आया 32 वर्षीय व्यक्ति, दर्दनाक मौत

Ankita • 16 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना में अंब रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी जान चली गई। मृतक की पहचान सन्नी ठाकुर (32) पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव अम्लैहड तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में आगामी आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सन्नी ठाकुर अंब रेलवे स्टेशन पर अपने दोस्त की बहन को जनशताब्दी ट्रेन में बैठाने पहुंचा था। इस दौरान ट्रेन से उतरते हुए सन्नी प्लेटफार्म पर गिर गया और ट्रेन की चपेट में आ गया।

हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हुआ। घटना के बाद घायल को अंब अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। ऊना रेलवे चौकी प्रभारी एएसआई अजय ऐरी ने मामले की पुष्टि की है।