ट्रैक्टर की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
HNN/ कांगड़ा
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से आए दिन कई दर्दनाक सड़क हादसे पेश आ रहे है। मामला जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर का है, यहां एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान 40 वर्षीय मोहन साहनी पुत्र बृहस्पति साहनी गांव करहरी डाकखाना बैनीपुर तहसील बहेड़ा जिला दरभंगा बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, जयसिंहपुर काॅलेज के पुराने भवन के पास खड्ड में रात को अवैध खनन चल रहा था। इसी दौरान अचानक ही ट्रैक्टर की चपेट में मोहन आ गया।
ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। डीएसपी बैजनाथ पूर्ण चंद ने खबर की पुष्टि है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सिविल अस्पताल पालमपुर में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।