ट्रैक्टर की चपेट में आया 13 वर्षीय किशोर, दर्दनाक मौत

By SAPNA THAKUR Published: 25 Nov 2022, 10:24 AM | Updated: 25 Nov 2022, 10:24 AM 1 min read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई है। हालांकि किशोर को घायल अवस्था में उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल भी पहुंचाया गया परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी। वही शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मानपुर देवड़ा में 3 वर्षीय मोहम्मद जीशान पुत्र मुस्तकीम अली को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुरी तरह से रौंद डाला। ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर बुरी तरह से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए तुरंत पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे की पुष्टि डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने की है।