Loading...

ट्रैक्टर चोरी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अमृतसर से किया गिरफ्तार

Ankita • 10 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में गगल पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर चोरी मामले में 2 आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों को अदालत कांगड़ा में पेश किया गया। जहां अदालत ने दोनों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि दोनों आरोपी जनवरी में इच्छी में खड़े एक ट्रैक्टर को लेकर फरार हो गए थे।

जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक सुलतान सिंह ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकयत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि उसने इच्छी में दुकानों के पास अपने वाहन को खड़ा किया था और जब सुबह आकर देखा तो उसका ट्रैक्टर टैंकर के साथ गायब था। जिसके बाद पुलिस भी आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

इसके बाद पुलिस ने 25 जनवरी को चंबी में टैंकर बरामद कर लिया था। गगल से लेकर पठानकोट तक सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि एक ट्रक जिसके साथ-साथ यह चोरी किया हुआ ट्रैक्टर भी ले जाया जा रहा है।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक के नंबर के आधार पर ट्रक चालक को अमृतसर से और ट्रक चालक के साथी को तरनतारन से गिरफ्तार किया। चोरों ने इस ट्रैक्टर को आगे बेच दिया गया था। उसके बाद पुलिस ने अमृतसर से चोरी हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया है। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा मामले की पुष्टि की है।