HNN/ ऊना
हिमाचल में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश में आए दिन कई दर्दनाक हादसे लोगों की जान ले रहे है। ताजा मामला जिला ऊना में थाना अंब के तहत कुठियाड़ी में पेश आया है, यहां ट्रैक्टर व स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में स्कूटी चालक की जान चली गई है। मृतक स्कूटी चालक की पहचान विजय कुमार पुत्र धनी राम निवासी जीतपुर बहेड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक सुरेंद्र कुमार निवासी टकारला के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के मुताबिक, विजय कुमार स्कूटी पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान कुठियाड़ी में एक तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक को काफी चोटें आई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी अंब लाया, जहां चिकित्स्कों ने स्कूटी चालक को मृत घोषित कर दिया। डीएसपी अंब वसूधा सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
