Loading...

ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रही पुलिस, नियमों की अवहेलना पर काटे जा रहे चालान

SAPNA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में लगातार बढ़ते जा रहे हादसों के चलते पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ चुकी है। इस दौरान प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी जा रही है। इतना ही नहीं जो वाहन चालक नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके चालान भी किए जा रहे हैं। बता दें, सड़क सुरक्षा के तहत पांवटा पुलिस ने सुरक्षित यातायात जागरूक अभियान चलाया हुआ है।

इस अभियान के तहत पुलिस वाहन चालकों को जागरूक कर रही है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी करना सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए जानलेवा हो सकती है। ऐसे में एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हम सभी का दायित्व है कि हम सभी यातायात नियमों से भली-भांति परिचित हों और इनका अनुपालन करें। उधर, आधुनिक इलेक्ट्रानिक स्पीड कैमरे की मदद से चालान किये जा रहे है।

सोमवार को भी पांवटा साहिब पुलिस टीम ने 16 वाहन चालकों के चालान किए और 29,500 रूपए जुर्माना वसूला। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि कहा ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन से न सिर्फ आप अपने जीवन को खतरे में डालते हैं अपितु दूसरे नागरिकों की जान को भी खतरा रहता है। उन्होंने वाहन पार्किंग पर ध्यान देने, निर्धारित लेन में वाहन चलाने, ओवरटेक न करने, नो इंट्री पर विशेष ध्यान देने, सीट बेल्ट व हेलमेट पहनने के सुझाव दिए।