सोलन में ईवीएम-वीवीपैट भंडारण कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण
कथेड़ स्थित ईवीएम और वीवीपैट भंडारण कक्ष का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
सोलन में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने 29 सितंबर को कथेड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के भंडारण कक्ष का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोलन/कथेड़
निरीक्षण के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर और संधीरा सीनू सिंह, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा और विजय ठाकुर तथा आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर और रीता ठाकुर मौजूद रहे। बहुजन समाज पार्टी के राकेश बरार, सुनीता चौहान और दिक्षा के साथ नायब तहसीलदार निर्वाचन संजीव कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।