ट्विटर ने भारतीय माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ‘कू’ का अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। ट्विटर हैंडल @kooeminence, जिसे यूजर्स की क्वेरी के लिए स्थापित किया गया था, इसे शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया। इससे पहले ट्विटर ने न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट सहित कई प्रमुख ग्लोबल जर्नलिस्ट के अकाउंट्स को सस्पेंड किया था।
ट्विटर की इस हरकत पर ‘कू’ के सह-संस्थापक मयंक बिदवतका का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने कहा, “मैं भूल गया था, यहां और भी हैं। मैस्टोडॉन का अकाउंट प्रतिबंधित हो गया। ट्विटर मैस्टोडॉन के लिंक्स को प्लेटफॉर्म पर नहीं आने दे रहा, यह कह कर कि वे असुरक्षित हैं। अब इसके बाद ‘कू’ का ट्विटर हैंडल भी सस्पेंड कर दिया है।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट है ‘कू’
पिछले महीने कंपनी के को-फाउंडर मयंक बिद्वतका ने बताया था कि ‘कू’ अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म बन गया है। इसके यूजर्स की संख्या 5 करोड़ (50 मिलियन) के पार पहुंच गई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार फिलहाल ‘कू’ ऐप भारत के अलावा अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, सिंगापुर, कनाडा, नाइजीरिया, यूएई, अल्जीरिया, नेपाल और ईरान सहित 200 से ज्यादा देशों में उपलब्ध है। ‘कू’ 10 भाषाओं में उपलब्ध है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





