Loading...

ट्विटर ने लॉक किया न्यूज एजेंसी एएनआई का अकाउंट, यह है वजह….

Ankita • 29 Apr 2023 • 1 Min Read

इंस्टेंट ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर ने देश की प्रमुख समाचार एजेंसी एएनआई के ट्विटर अकाउंट को लॉक कर दिया है। एशियन न्यूज इंटरनेशनल के ट्विटर अकाउंट को शनिवार दोपहर को अचानक से लॉक किया गया है।

एएनआई की एडिटर स्मिता प्रकाश ने ट्वीट करके अकाउंट लॉक होने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि ट्विटर ने अकाउंट लॉक करने के पीछे क्रिएटर की न्यूनतम उम्र 13 साल होने के नियम का हवाला दिया है। बता दें कि स्मिता प्रकाश ने इस पोस्ट में ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क को भी टैग किया है।