Loading...

ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन सर्विस फिर होगी शुरू, एलन मस्क ने दिए यह संकेत

PRIYANKA THAKUR • 13 Nov 2022 • 1 Min Read

ट्विटर पेड ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा अगले हफ्ते तक दोबारा शुरू हो सकती हैं। यह बड़े संकेत खुद ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क ने दिए। दरअसल, अमेरिका में कई फर्जी ट्विटर अकाउंट्स ने 8 डॉलर का भुगतान कर पहले ब्लू टिक हासिल किये और इसके बाद इन अकाउंट्स से फेक ट्वीट किए गए, इससे परेशान होकर ट्विटर ने शुक्रवार को फिलहाल ब्लू टिक सब्सक्राइबर सेवा को रोकने के आदेश दिए थे।

इसके बाद यूजर्स सवाल उठाने लगे कि इस सेवा को फिर से कब तक शुरू किया जा सकता है। लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस ट्विटर ब्लू को फिर से शुरू किया जाएगा। कंपनी अगले हफ्ते से इसको शुरू कर सकती है। इस बारे में खुद एलन मस्क ने जानकारी दी है।