Loading...

ठंड से बचने के लिए घर में जला रखी थी आग, झुलसने से मौत

PRIYANKA THAKUR • 2 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / हमीरपुर

जिला हमीरपुर के नादौन उपमंडल के क्षेत्र मझियार गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां आग सेंक रही एक महिला की झुलसने से मौत हो गई है। मृतक महिला की पहचान सुलेखा देवी (50) निवासी मझियार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना देर रात की बताई जा रही है। सुलेखा ने ठंड से बचने के लिए आग चला रखी थी। वह घर में अकेली थी और मानसिक रूप से बीमार रहती थी। वह आग सेंक रही थी कि अचानक महिला लड़खड़ाकर आग में गिर पड़ी और बुरी तरह से झुलस गई।

महिला के चीखने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे और महिला को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले आये। यहाँ उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, नादौन थाना के प्रभारी योगराज ने बताया कि मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। मामले को लेकर पुलिस गहनता से जांच कर रही है।