लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ठियोग में घरेलू गैस सिलेंडरों में 1.5 किलो कम गैस भरने का खुलासा – बद्दी प्लांट की सप्लाई पर कार्रवाई

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ठियोग

हिमाचल के उपभोक्ताओं के लिए बड़ा झटका – बद्दी प्लांट से ठियोग पहुंचे घरेलू गैस सिलेंडरों में 1.5 किलो कम गैस पाई गई, खाद्य विभाग की सतर्कता से खुलासा।

हिमाचल प्रदेश के ठियोग में घरेलू गैस सिलेंडरों में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। बद्दी स्थित गैस प्लांट से सप्लाई किए गए सिलेंडरों में निर्धारित 14.2 किलोग्राम की जगह केवल 12.7 किलोग्राम गैस भरी गई थी। खाद्य आपूर्ति विभाग की जांच में यह मामला सामने आया, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रक को सीज कर लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

गैस सिलेंडरों में गड़बड़ी – जांच में हुआ बड़ा खुलासा
खाद्य आपूर्ति विभाग ने गैस एजेंसी को 10% सिलेंडरों की जांच के निर्देश दिए थे। जब 95 सिलेंडरों का वजन किया गया, तो अधिकारियों के होश उड़ गए।

  • 14.2 किलोग्राम की जगह केवल 12.7 किलोग्राम गैस भरी गई थी।
  • 324 सिलेंडरों की खेप में से 95 सिलेंडरों में भारी गड़बड़ी पाई गई।

सख्त कार्रवाई के आदेश – ट्रक सीज, जांच शुरू
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने बताया कि बद्दी प्लांट से ठियोग भेजे गए ट्रक को सीज कर दिया गया है। मामले की गहन जांच के लिए दो निरीक्षकों को नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]