Loading...

ठेके में 1500 की बोतल के वसूले 2000 रुपए, आबकारी विभाग ने लगाया जुर्माना

Ankita • 22 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

मार्च 2024 के शराब के ठेकों की नीलामी के बाद जिला कुल्लू में पहले से ज्यादा दामों पर शराब की बिक्री हो रही है, लेकिन इसके बावजूद शराब के ठेकों में बैठे कर्मचारी अधिक दाम वसूलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसा ही मामला जिला कुल्लू में ढालपुर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके में आया है। यहां पर वेट 69 की बोतल जिसकी कीमत 1500 रुपये थी, उसी बोतल को जुआनी रोपा के रहने वाले जगदेव को 2000 रुपये में जब ठेके वाला बेचने लगा तो मामला तूल पकड़ गया, जिसके बाद मामला आबकारी विभाग तक पहुंच गया और ठेके वाले को जुर्माना भी भरना पड़ गया।

इस बारे में जब आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर नरेंद्र से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा मामला उनके ध्यान में आया है। आबकारी विभाग की टीम ने इस पर चालान भी किया है और जिस कर्मचारी ने ये हरकत की है उस पर भी नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।