धर्मगुरु दलाईलामा का आशीर्वाद लेने मेघालय से आया था व्यक्ति…..
HNN/ धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में सुधेड़ में एक डंगे के नीचे व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान नवांग मायांगुर (50) पुत्र पाइमा निवासी शाॅप नंबर आठ जीएस भोटिया मार्केट शिलांग मेघालय के रूप में हुई है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
हालांकि व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, व्यक्ति पिछले कुछ समय से बीमार और मानसिक रूप से परेशान था। परिजन इलाज करवा रहे थे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ रहा था। व्यक्ति शराब भी पीने लगा था। जिसे देखते हुए परिजनों ने योजना बनाई कि व्यक्ति को धर्मगुरु दलाई लामा के आशीर्वाद के लिए ले जाया जाए।
शायद उससे वह स्वस्थ हो जाए। इसी के चलते पिछले सप्ताह परिजन व्यक्ति को लेकर मैक्लोडगंज आए थे। 19 मई को सभी मैक्लोडगंज पहुंचे। उसी दिन व्यक्ति अचानक गायब हो गया। मैक्लोडगंज में सभी स्थानों पर तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला।
जिसके बाद शनिवार शाम को व्यक्ति का शव धर्मशाला के सुधेड़ में एक डंगे के नीचे मिला। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा हितेश लखनपाल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group
