Loading...

डंडों से पीट-पीटकर व्यक्ति को उतारा मौत के घाट

SAPNA THAKUR • 20 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने व्यक्ति को डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा है। बताया जा रहा है कि पहले दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इसके बाद आरोपी ने तैश में आकर व्यक्ति पर डंडों से हमला कर दिया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला कांगड़ा जिले के बैजनाथ में नौरी झिकली के वार्ड नंबर 3 का है। यहाँ अजय कुमार की रणजैय उर्फ कालू ने हत्या कर दी जोकि उसका दोस्त था। जानकारी अनुसार, अजय कुमार और उसका अन्य साथी राजकुमार दोनों ने शराब पी और आपस मे झगड़ने लगे।

इसी बीच कालू ने कमरे से एक डंडा उठा लिया और अजय कुमार के सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी ने व्यक्ति का शव वार्ड नंबर 3 में फेंक दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुँची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया। इसके साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।