Loading...

डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को लेकर जारी की एडवाइजरी, उच्च संक्रमण वाले….

PRIYANKA THAKUR • 11 Jan 2023 • 1 Min Read

दुनिया के कई देशों में ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XBB.1.5 का प्रसार तेजी से फैल रहा है। जिसके चलते अन्य राज्यों में भी इसका धीरे-धीरे असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में डब्ल्यूएचओ ने चिंता जाहिर की है। डब्ल्यूएचओ ने सभी देशों से अपील की है कि वे ऐसे देश जहां कोरोना संक्रमण का प्रकोप ज्यादा है, वहां की यात्रा करने वाले अपने यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दें।

डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ आपातकालीन अधिकारी कैथरीन स्मॉलवुड ने मंगलवार को कहा कि लंबी दूरी व उच्च जोखिम वाली जगहों पर जाने वाले यात्रियों को मास्क पहनने की सलाह दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, देशों को यात्रा से पूर्व परीक्षण को साक्ष्य के तौर पर रखने की जरूरत है और यदि कार्यवाही पर विचार किया जाता है, तो यात्रा उपायों को गैर-भेदभावपूर्ण तरीके से लागू किया जाना चाहिए।