भारत की एक दवा कंपनी द्वारा बनाए गए सर्दी-खांसी के सिरप पीने से पश्चिमी अफ्रीकी देश गांबिया में 66 बच्चों की मौत की खबर है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने यह दावा करने के साथ ही इन सिरप का इस्तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की है।
डब्ल्यूएचओ ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि इस बात की संभावना अधिक है कि गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत भारत में बने सर्दी-खांसी के 4 कफ सिरप पीने के कारण हुई है। इस चेतावनी के बाद केंद्र सरकार ने हरियाणा स्थित फार्मास्युटिकल कंपनी द्वारा निर्मित चार कफ सिरप की जांच शुरू कर दी है।
विश्व स्वास्थ्य निकाय ने ट्वीट किया- डब्ल्यूएचओ ने मेडिकल प्रोडक्ट को लेकर अलर्ट जारी किया। यह अलर्ट गाम्बिया में पाई गईं 4 दूषित दवाओं को लेकर जारी किया गया है। संभव है कि इसका संबंध किडनी की गंभीर बीमारी और 66 बच्चों की मौत से जुड़ा हो। युवा जिंदगियों का जाना उनके परिवारों के लिए सदमा है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





