डलहौजी वन मंडल में दूसरे दिन रोपित किए 21 किलोग्राम धमन के बीज
HNN/ चंबा
बीज बुआई सप्ताह के अंतर्गत आज दूसरे दिन डलहौजी वन मंडल के वन अग्नि से जले हुए 97.25 हेक्टेयर क्षेत्र में स्कूली बच्चों, वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों और ग्राम वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों के श्रमदान से 21.200 किलोग्राम धमन के बीज बुआई की गई।
यह जानकारी वन मंडल अधिकारी डलहौजी रजनीश महाजन ने के द्वारा दी गई है। जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य हरित आवरण को बढ़ाना है एवं समुदायों को जागरूक करके पर्यावरण के प्रति अपनेपन की भावना विकसित करना है।
गौरतलब है कि वनमंडल डलहौजी के तहत 10 दिसंबर तक बीज बुआई सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।