Loading...

Shut Down / 25 जुलाई को इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित, सुबह से शाम तक रहेगा शटडाउन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन II • 24 Jul 2026 • 1 Min Read

Shut Down : 25 जुलाई, 2026 को आरडीएसएस योजना के तहत वितरण ट्रांसफार्मर की स्थापना के कार्य के चलते रिकांगपिओ विद्युत मंडल के अंतर्गत कई क्षेत्रों में निर्धारित समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने मौसम खराब होने की स्थिति में कार्य अगले दिन किए जाने की जानकारी दी है।

रिकांगपिओ

25 जुलाई को रहेगा निर्धारित पावर शटडाउन

सहायक अभियंता विद्युत मंडल रिकांगपिओ सुशील कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत तेलंगी गांव के समीप वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के कारण 22 के.वी. बोक्टू-पूर्वणी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में 25 जुलाई, 2026 को प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली आपूर्ति

निर्धारित शटडाउन के दौरान तेलंगी, पांगी, औद्योगिक क्षेत्र (रिकांगपिओ), सरकारी कॉलोनी (रिकांगपिओ), दो नालू, खवांगी, पूर्वणी (पूरा गांव), ग्रेफ कार्यशाला, एफसीआई, साडा तथा तेलंगी दाखो क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

मौसम खराब होने पर अगले दिन होगा कार्य

सहायक अभियंता ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि पर मौसम प्रतिकूल रहता है तो ट्रांसफार्मर स्थापना का कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील करते हुए खेद भी व्यक्त किया है।

Related Topics: