डल झील की समस्या का होगा समाधान रिसाव को रोकेंगे विशेषयज्ञे
HNN/कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में स्थित डल झील में लगातार हो रहे रिसाव की समस्या को हल करने के लिए प्रशासन ने दक्षिण भारत की रिवर ब्रदर एजेंसी से संपर्क साधा है। इसके अलावा, केंद्रीय विश्वविद्यालय के भू-गर्भ वैज्ञानिक डॉ. अमरीश महाजन को झील का सर्वे करने के लिए कहा गया है।
2017 से डल झील में लगातार रिसाव हो रहा है, जिसके कारण झील खाली हो जाती है और इससे प्रदेश के हजारों लोगों की आस्था को धक्का लग रहा है। अब तक इसके रिसाव की समस्या को हल करने के लिए विभिन्न विभागों की ओर करीब 4.67 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं, लेकिन इसके परिणाम शून्य हैं।
डल झील के अध्यक्ष संजीव जसवाल ने कहा कि लोगों के सहयोग से झील की मछलियों को साथ बनाए छोटे तालाबों में शिफ्ट कर दिया है। एसडीएम धर्मशाला संजीव भोट ने कहा कि प्रशासन रिसाव की समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही इसका सर्वे करवाया जाएगा।
