डाकघर ऊना मंडल में इस दिन लगेगी पेंशन अदालत…
HNN/ ऊना/वीरेंद्र बन्याल
मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 25 जून कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी।
पेंशन अदालत में पेंशन भोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की पेंशन संबंधी कोई शिकायत है तो वे अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल को 22 जून तक भेजना सुनिश्चित करें।