डाकघर में सेंधमारी, लाखो की नकदी पर शातिर कर गए हाथ साफ़
HNN / बिलासपुर
जिला बिलासपुर के उपमंडल श्री नयना देवी के तहत आते गांव ओलिंडा के डाकघर में देर रात शातिरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर करीब डेढ़ लाख की नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने पोस्टमास्टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पोस्टमास्टर प्रकाश चंदरात ने बताया कि वह सुबह जब डाकघर पहुंचा तो डाकघर के ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो लॉकर में रखी 1,41,336 रुपये की नकदी गायब थी। उधर, थाना कोट के प्रभारी गौरव भारद्वाज ने बताया कि ओलिंडा गांव में एक बैंक और डाकघर है।
दोनों संस्थाओं में कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है।