Loading...

डाकघर व बैंक में सेंधमारी करने के मामले में दो युवक गिरफ्तार

PARUL • 8 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर में उपमंडल श्री नयनादेवी जी के बस्सी गांव में डाकघर व बैंक में सेंधमारी करने के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान बंटी और अजय कुमार कनफारा गांव के रूप में हुई है। फिलहाल तीसरा आरोपी लक्की पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले बस्सी के यूको बैंक और डाकघर के शटर तोड़कर चोरों ने सेंधमारी की थी। हालांकि चोर नकदी चुराने में असफल रहे लेकिन अपने साथ एक मॉनिटर ले गए थे। जिसके बाद पुलिस को इस बाबत शिकायत दी गई, पुलिस ने उसी दिन बिना नंबर की एक बाइक बरामद की। बाइक पर मात्र भाखड़ा के नाम से स्टीकर था।

पुलिस ने उसी आधार पर भाखड़ा बाइक एजेंसी से बरामद की गई बाइक का पता किया। जिसके आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा और तीसरे आरोपी की तलाश शुरू की है। मामले की पुष्टि डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने की है।