लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डाकबंगला-घरेच रोड़ पर बस का सफल ट्रायल

SAPNA THAKUR | 17 जून 2022 at 1:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

मशोबरा ब्लाॅक के अंतर्गत वीरवार को डाकबंगला-घरेच सड़क पर एचआरटीसी बस का सफल ट्रायल संपन्न हुआ। क्षेत्र में पहली बार बस पहुँचने पर लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और लोगों ने बस चालक का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। मशोबरा-भेखलटी रोड़ को जोड़ने वाली इस सात किलोमीटर सड़क के निर्माण पर नाबार्ड की सहायता से करीब पांच करोड़ की राशि व्यय की गई। जिससे घरेच के अतिरिक्त साथ लगते अनेक गांव के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इसकी पुष्टि सहायक अभियंता लोनिवि मशोबरा राजीव शांडिल ने की। कसुंपटी भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र भोटका ने बताया कि इस रोड़ के बनने से क्षेत्र की लोगों की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है और शीघ्र ही इस रोड़ पर शिमला-घरेच वाया कुफरी बस सेवा आरंभ होगी जिससे विशेषकर किसानों को अपनी नगदी फसलों को सब्जी मंडी तक पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होने तय सीमा में सड़क का निर्माण करवाने के लिए सीएम जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]