Loading...

डाक मतपत्र के माध्यम से वोट के लिए इस दिन तक करें आवेदन….

Ankita • 20 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

भारत निर्वाचन आयोग दवारा वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विशाल शर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि जिन मतदाताओं की आयु 85 वर्ष से अधिक है या 40 प्रतिशत विकलांगता वाले मतदाता, आगामी लोकसभा निर्वाचन में डाक मतपत्र के माध्यम से वैकल्पिक मताधिकार का प्रयोग कर घर से वोट दे सकते हैं।

इस सुविधा के लिए उपरोक्त श्रेणी के मतदाता बूथ स्तर अधिकारी से संपर्क कर मतदाता सूची में आयु की पुष्टि कर सकते हैं। डाक मतपत्र द्वारा मतदान करने के इच्छुक अनुपस्थित मतदाता को सभी विवरण भरकर फॉर्म -12 डी के संबंधित बूथ स्तर अधिकारी के माध्यम से 12 मई तक आवेदन करना होगा।

डाकमत पत्र सुविधा चाहने वाले आवेदक संबंधित चुनाव की अधिसूचना की तारीख के पांच दिन बाद की अवधि के दौरान कार्यालय में बूथ स्तर अधिकारी द्वारा जमा किए जाएंगे।