भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। वह डायमंड लीग मीट के लुसाने चरण का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए है। नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही नीरज ने सात एवं आठ सितंबर को ज्यूरिख में होने वाले डायमंड लीग के फाइनल्स में भी जगह बना ली है।
बता दें कि 24 साल के नीरज चोपड़ा ने इस खिताब को हासिल करने के लिए पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास है। नीरज ने शुरुआत में ही बढ़त बना ली थी। उन्होंने तीसरे प्रयास में हिस्सा नहीं लिया और चौथा प्रयास फाउल हुआ। पहले प्रयास के दम पर ही उन्होंने लुसाने डायमंड लीग का खिताब जीत लिया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





