Loading...

डिजिटल लर्निंग में नवाचार से शिक्षा को दी नई दिशा, शिक्षक शशि पॉल राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए नामित

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Aug 2025 • 1 Min Read

मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई, उपलब्धि को बताया प्रेरणास्रोत

शिमला

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन
जिला सोलन के राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला शमरोड़ के JBT अध्यापक शशि पॉल को ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ के लिए नामित किया गया है।

मुख्यमंत्री की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शशि पॉल को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने डिजिटल लर्निंग और ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

प्रेरणा का स्रोत
मुख्यमंत्री ने कहा कि शशि पॉल की यह उपलब्धि प्रदेश के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत साबित होगी और शिक्षा की गुणवत्ता में नई दिशा प्रदान करेगी।