डिपो के आटे से निकल रहे कीड़े, लोग परेशान
कांगड़ा में खराब आटे की सप्लाई, विभाग ने सैंपल भरे
HNN/ऊना
किन्नू की उचित मूल्य की दुकान में कीड़े युक्त आटा बेचा जा रहा है, जिससे ग्रामीण परेशान हैं। कई ग्राहकों ने शिकायत की है, लेकिन सस्ते आटे के चक्कर में ग्रामीण उक्त आटा ले जाने को विवश हैं।
उपमंडल में कई उचित मूल्य की दुकानें हैं, जहां ऐसा आटा बांटा जा रहा है। विभाग द्वारा चैकिंग अभियान चलाया जाता है, लेकिन किन्नू की दुकान पर आटे से निकले कीड़ों ने विभाग पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।आटे में कीड़े पड़ने का कारण फोर्टिफिकेशन न डालना है।
फोर्टिफिकेशन से आटे में कीड़े नहीं पड़ते हैं, लेकिन ज्यादातर आटा मिलधारक ऐसा कैमिकल नहीं डालते हैं।बरसात में खुले कट्टे में आटे में कीड़े लग जाते हैं, लेकिन बंद बोरियों में कीड़े पड़ने का मतलब है कि आटा काफी दिनों से मिल या सरकारी गोदाम में पड़ा हुआ था।