लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डीसी ने जिला सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Ankita | 16 जून 2024 at 11:28 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से आपूर्ति हो सुनिश्चित

HNN/ धर्मशाला

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में सभी क्षेत्रों में पेयजल की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। इस बाबत धर्मशाला में वर्चुअल माध्यम से जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ पेयजल आपूर्ति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि जिन क्षेत्रों में भीषण गर्मी के कारण पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहां पर टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी स्तर पर लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़े। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिला के भी क्षेत्रों की पेयजल योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही उपमंडलाधिकारियों को पेयजल आपूर्ति को लेकर नियमित तौर पर उपमंडल स्तर पर भी बैठकें आयोजित करने के लिए कहा है ताकि किसी भी क्षेत्र में पेयजल की कमी नहीं रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल की रेंडल सेंपल लेने के लिए भी कहा गया है ताकि जल जनित रोगों से बचाव हो सके।

उन्होंने कहा कि गर्मी तथा बरसात के मौसम में जल जनित रोगों की संभावना रहती है इसके चलते ही कांगड़ा जिला में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 30 मई तक डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा भी मनाया जा रहा है जिसके तहत आशा कार्यकर्ता घर घर जाकर बच्चों की डायरिया से संबंधित जांच करेंगी तथा दवाइयां भी उपलब्ध करवाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]