डीहर में स्वयं सहायता समूहों के लिए वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर आयोजित
HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल
महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने के लिए विकास खंड बंगाणा की ग्राम पंचायत डीहर में स्थानीय प्रधान कृष्णा देवी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूहों के लिए आज वीरवार को पंजाब नैशनल बैंक तलमेहड़ा की ओर से वित्तीय साक्षरता अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें विशेष रूप से बैंक प्रबंधक रजनीश कुमार उपस्थित रहे।
इस अभियान में स्वयं सहायता समूहों की 50 के लगभग महिलाओं ने अपने अपने विचार रखें। बैंक प्रबंधक रजनीश कुमार ने बैंक की अन्य प्रकार की स्कीमों के बारे में बताया स्वयं सहायता समूहों को बैंक ऋण बारे विस्तार से जानकारी दी गई। पीएनबी की तरफ से स्वयं सहायता समूहों को दिया जा रहा प्रशिक्षण और इंश्योरेंस के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया गया और फ्रॉड कॉल से बचने के लिए भी अवगत करवाया गया।
विकास खंड बंगाणा से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की तरफ क्षेत्रीय समन्वयक सुखदेव ने स्वयं सहायता समूहों को (एनआरएलएम) की तरफ दी जा रही स्कीमों महिलाओं द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों उनके ब्रांड,लेवलिंग, पैकिंग, समूहों की महिलाओं को विस्तार से जानकारी दी। इस जागरूकता शिविर का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह को रोजगार देकर मजबूत करना था, ताकि ग्रामीण क्षेत्र में जो साधन उपलब्ध हैं।
उनसे ही महिलाओं को रोजगार मिल सके व एक क्लस्टर के तौर पर वह अपनी आजीविका के साधन तैयार कर बाजार में उसको पहुंचाकर व बेचकर अपनी आर्थिकी को मजबूत कर सकें। उन्होंने बताया कि आज बहुत से ऐसे साधन है जिनसे हम छोटे स्तर पर समूहों में कार्य कर अपने आजीविका कमा सके।
उसमें पत्तल निर्माण, मशरूम उत्पादन, वडियां, सिरा, मोमबत्ती निर्माण,हल्दी मसाले तैयार करने की मशीन लगाकर रोजगार शुरू कर सकते हैं। सरकार भी इसमें अनुदान दे रही हैं, ब कम ब्याज पर राशि भी बैंक से उपलब्ध हो रही है। उन्होंने बताया कि समूहों की महिलाएं कैसे अपनी आजीविका को अलग अलग क्षेत्र में बढ़ाकर आय को सुदृढ़ कर सकती है और कैसे स्वयं सहायता समूह बैंक ऋण मिल सकता इसकी जानकारी भी दी गई।