डॉ. अंबेडकर की जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धा सुमन किए अर्पित
HNN/ शिमला
संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस नेताओं ने उन्हें याद करते हुए उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान पार्टी वक्ताओं ने बाबा साहिब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान की रक्षा का प्रण लिया।
श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंद कौशल, शिमला नगर निगम की उप महापौर उमा कौशल, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा, जिलाध्यक्ष वीर सिंह वीरू, पार्षद चमन प्रकाश, विनोद भाटिया, रोहित कश्यप व कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सभी सहयोगी मौजूद थे।