Loading...

डॉ. चमन सिंह ठाकुर बृज दर्पण सम्मान 2023 से सम्मानित

Ankita • 21 Mar 2023 • 1 Min Read

गत वर्ष बेस्ट ग्लोबल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2022 से हुए थे सम्मानित

HNN/ नाहन

देश के लोकप्रिय कवि, पर्यावरणविद एवं समाजसेवी डॉ. चमन सिंह ठाकुर को बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी, आगरा, उत्तर प्रदेश द्वारा उनके हिन्दी साहित्य अनुराग, उत्कृष्ट लेखन, प्रेरक व्यक्तित्व एवं निरंतर साहित्य साधना के लिए राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुमूल्य योगदान को मध्य नजर रखते हुए बृज दर्पण सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया है।

डॉ. चमन सिंह ठाकुर को गत वर्ष बेस्ट ग्लोबल प्रिंसिपल अवॉर्ड 2022 से सम्मानित किया गया था। देश के विभिन्न प्रतिष्ठित महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर, प्राचार्य, विभागाध्यक्ष तथा डायरेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डॉ. सिंह अब तक देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए दस पुस्तकें लिख चुके हैं।

उनका दूसरा बहुचर्चित काव्य संग्रह ‘संघर्ष जारी है’ प्रकाशित हो चुका है। डॉ. सिंह वर्तमान समय में सूर्या कॉलेज ऑफ एजुकेशन कठुआ, जम्मू कश्मीर में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत हैं। डॉ. चमन सिंह ठाकुर को इससे पहले भी कई राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से नवाजा जा चुका है।