Loading...

डॉ. धनीराम शांडिल 19 अप्रैल को सोलन के कुफटु गांव में करेंगे बैंक काउंटर का उद्घाटन

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 18 Apr 2025 • 1 Min Read

सोलन

ग्राम पंचायत जधाणा के कुफटु गांव में होगा जोगिंद्रा सहकारी बैंक का शुभारंभ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल 19 अप्रैल, 2025 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।

डॉ. शांडिल इस दिन शाम 3:00 बजे कण्डाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत जधाणा के कुफटु गांव में जोगिंद्रा को-ऑपरेटिव बैंक के नए विस्तार काउंटर का उद्घाटन करेंगे।

इस काउंटर के शुरू होने से स्थानीय ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाएं अपने क्षेत्र में ही मिल सकेंगी, जिससे उन्हें अन्य कस्बों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार का यह कदम गांव-गांव में आर्थिक और डिजिटल पहुंच बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।