लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डॉ. बिन्दल ने कौलावाला भूंड में आईटीआई भवन का किया भूमि पूजन

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 4:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हि.प्र. विधानसभा डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार के इन साढ़े चाल साल के कार्यकाल में नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावाला भूंड पंचायत में विकास और जनसेवा के ऐतिहासिक और अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन साढ़े चार सालों में जहां नई सड़को, पुलों का निर्माण हुआ वहीं पेयजल, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य संस्थानों में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

डा. बिन्दल शुक्रवार को एक दिवसीय कौलावाला भूंड पंचायत प्रवास के दौरान महत्वपूर्ण नैरो फुट ब्रिज के उद्घाटन, रूण नदी पर डैम निर्माण हेतु भूमि पूजन, आईटीआई कौलावाला भूंड भूमि पूजन के अलावा पंचायत भवन कौलावाला भूंड के उद्घाटन अवसर पर कौलावाला भूंड में जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। डा. बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने कौलावाला भूंड को मात्र वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और सड़क तथा पुल के विकास के नाम पर हमारे क्षेत्र के लोग नदी-नालों और खड्डों में ही घूमते रहे कांग्रेस ने उनकी सुध नहीं ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि कौलावाला भूंड में पेयजल और सिंचाई सुविधा के दृष्टिगत 5.50 करोड़ रुपये की लागत से एक शानदार डैम बनाया जा रहा है जिसके काम की विधिवत आज शुरूआत हुई है। इस डैम के बनने से जहां क्षेत्र की पेयजल योजनाओं में सुधार होगा वहीं कौलावाला भूंड की 5 हजार हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक नाहन निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक ही आईटीआई नाहन में कार्यरत थी।

परन्तु जयराम ठाकुर सरकार ने एक और आईटीआई कौलावाला भूंड के लिए स्वीकृत की है जिसके 6.5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले भवन के कार्य का आज शुभारम्भ हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कौलावाला भूंड आईटीआई नाहन परिसर में चल रही है और भवन के बनते ही यह कक्षाएं कौलावाला भूंड में चलने लगेंगी। डा. बिन्दल ने कौलावाला भूंड पंचायत में आज जनसमर्पित हुए विकास कार्यों के लिए क्षेत्र की जनता को बधाई दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]