डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय पीजी महाविद्यालय नाहन की 54वीं एथलेटिक्स मीट में जोश का ज्वार
चौगान मैदान में 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, हेमलता और विवेक ठाकुर बने बेस्ट एथलीट
नाहन
चौगान मैदान उस समय उत्साह, अनुशासन और जोश से सराबोर हो उठा, जब डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय पीजी महाविद्यालय नाहन की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का भव्य आयोजन किया गया।

करीब 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धा की अद्भुत मिसाल पेश की।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक सिरमौर निश्चिन्त सिंह नेगी ने ध्वजारोहण के साथ किया।

इस अवसर पर पीटीए अध्यक्ष राजीव ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अतिथियों का बैज पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
मार्च पास्ट ने बांधा समांएथलेटिक्स मीट का सबसे आकर्षक केंद्र रहा अनुशासित और प्रभावशाली मार्च पास्ट। परेड कमांडर अभिषेक चौहान के नेतृत्व में विभिन्न इकाइयों ने शानदार कदमताल प्रस्तुत की।
एनसीसी, एनएसएस, बीसीए, हॉस्टल, बीवॉक, इको क्लब, रेड रिबन और रोड सेफ्टी क्लब के कमांडरों ने सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया। मार्च पास्ट को एनसीसी एएनओ डॉ. पंकज के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसने पूरे मैदान में देशभक्ति और अनुशासन का वातावरण बना दिया।
शिक्षा के साथ खेल भी जरूरीअपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कहा कि खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

मुख्य अतिथि एसपी निश्चिन्त सिंह नेगी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने “नशा मुक्त हिमाचल” का आह्वान करते हुए विद्यार्थियों को स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शनदौड़, रिले रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, हाई जंप और लांग जंप सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
महिला वर्ग में हेमलता ने कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बेस्ट एथलीट बनने का गौरव प्राप्त किया।
विजेताओं को मुख्य अतिथि, प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में आयोजन सचिव प्रो. भारती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस एथलेटिक्स मीट ने महाविद्यालय में खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की परंपरा को और अधिक मजबूत किया।