Loading...

डॉ. राजेश सूद ने धर्मशाला में अतिरिक्त कृषि निदेशक का संभाला कार्यभार

Ankita • 24 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

हिमाचल प्रदेश कृषि सेवा के अधिकारी डॉ राजेश सूद ने धर्मशाला में अतिरिक्त कृषि निदेशक का पदभार संभाला है। इससे पहले डॉ राजेश सूद मशोबरा में कृषि विभाग में बतौर निदेशक सेवाएं दे चुके हैं तथा जायका कांगड़ा कृषि इकाई में जिला परियोजना अधिकारी के रूप में भी सेवारत रह चुके हैं।

डॉ. राजेश सूद ने वर्तमान प्रदेश सरकार का धन्यवाद करते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि वे सरकार द्वारा दिए गए इस कार्यभार को पूर्ण निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे और उत्तरी क्षेत्र के किसानों की बेहतरी के लिये प्रयास करते रहेंगे।