लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डॉ. शांडिल का सोलन प्रवास : विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 25 दिसंबर 2024 at 6:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / सोलन

26-27 दिसंबर को विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शुभारंभ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल 26 और 27 दिसंबर को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

26 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे डॉ. शांडिल पुलिस मैदान सोलन में जिला सोलन पत्रकार संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट लीग में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

27 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री सुबह 11:00 बजे वार्ड नंबर 8 में जौणाजी मार्ग से धाली और नडोह के लिए सड़क निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय नडोह के नाले के निर्माण, पेवर बिछाने के कार्य और नडोह में सीढ़ियों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही, वह 11:30 बजे मुख्य जलापूर्ति भंडारण टैंक की छत का उद्घाटन करेंगे और नए जलापूर्ति भंडारण टैंक तथा वार्ड नंबर 11 के शामती में साईं मंदिर के पास नाले के तटीकरण की आधारशिला रखेंगे।

डॉ. शांडिल दोपहर 12:00 बजे पुराने उपायुक्त कार्यालय से सनी साइड पार्क तक सड़क निर्माण और पेवर बिछाने के कार्य का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही, वार्ड नंबर 12 के प्रवेश द्वार, एंबुलेंस मार्ग सनी साइड पर पेवर बिछाने के कार्य और सैनिक विश्राम गृह से सनी साइड सड़कों पर पेवर बिछाने का लोकार्पण करेंगे।

सैनिक कल्याण मंत्री दोपहर 12:25 बजे बाईपास सपरून पर शहीद स्मारक पार्क और विभिन्न सुविधाओं के निर्माण, पैदल पथ तथा पार्किंग के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद, 12:55 बजे जवाहर पार्क, वार्ड नंबर 6 में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे।

डॉ. शांडिल दोपहर 1:20 बजे नगर निगम कार्यालय सोलन में बैठक सभागार और अंबेडकर हॉल में महापौर कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 2:45 बजे रबौन में आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण कर अपने कार्यक्रम का समापन करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]