Loading...

डोलबाह रोड पर रसोई घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

PARUL • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में दौलतपुर चौक रेस्ट हाउस के पास एक घर की रसोई में आग लगने की घटना पेश आई है। आगजनी में रसोई घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग की घटना में एक लाख रुपये का नुक्सान हुआ है। जानकारी के मुताबिक दौलतपुर चौक निवासी संतोष कुमार जब सुबह उठा तो देखा कि घर की रसोई से धुआं निकल रहा है।

दरवाजा खोल के देखा तो सारा घर का सामान जलकर राख हो गया था। अग्निकांड की खबर लगते ही आसपास के लोग वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। रसोई में रखा हुआ गैस से भरा सिलिंडर भी था, जिसकी पाइप और रेगुलेटर भी जल गया। रेगुलर बंद होने की वजह से बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।

आग की घटना में फ्रिज, गैस चुल्हा, बर्तन, मिक्स ग्राइंडर व पंखा सारे बर्तन जल गए। संतोष कुमार बीपीएल परिवार से संबंधित है, जो कि विद्युत उपकरणों की रिपेयर का काम करता है। इस मौके पर प्रधान और पटवारी ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया और उचित सहायता देने का दिया आश्वासन दिया।