राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
HNN / ऊना
जिला ऊना के तहत आते पुलिस चौकी पंडोगा में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल सुरजीत सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया, जहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी के अनुसार सुरजीत सिंह शुक्रवार को 8:00 बजे ड्यूटी पर थे। इसी दौरान अचानक उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई जिसके चलते उन्हें स्वास्थ्य संस्थान ले जाया गया। यहां जब उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
वही , शनिवार को सुरजीत सिंह के शव का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मौत से पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान व अन्य ने अपनी टीम के साथी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





