ड्यूटी के दौरान प्राइवेट हॉस्पिटल में युवती ने निगला जहरीला पदार्थ, हुई मौत

By Ankita Published: 13 Aug 2024, 10:59 AM | Updated: 13 Aug 2024, 11:02 AM 1 min read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के साथ लगते गांव अरनियाला में एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। मृतक युवती की पहचान मनीषा पुत्री गुरमीत सिंह निवासी अरनियाला के तौर पर हुई है।

वहीं युवती की माँ ने अपनी बेटी की मौत को लेकर बेटी के होने वाले पति पर आरोप लगाया है। युवती की माँ की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को दिए गए बयान में युवती की माँ आशा रानी ने बताया कि उसकी छोटी बेटी मनीषा की शादी पालकवाह के सुखवीर के साथ होनी थी। युवती की माँ ने कहा कि उसकी बेटी ने उसे बताया था कि उसका मंगेतर उसे काफी परेशान करता है, जिससे वह काफी तंग है।

युवक से परेशान होकर युवती ने निजी अस्पताल में ड्यूटी के दौरान जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबियत बिगड़ने के बाद युवती को तुरंत इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लेकर पहुंचे, जहां से नाजुक हालत में उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। परन्तु युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।