Loading...

ड्यूटी से गायब रहने वाले कॉलेज शिक्षकों पर शिकंजा, बायोमीट्रिक मशीन पर…

PRIYANKA THAKUR • 22 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के कॉलेज शिक्षकों के लिए भी बायोमीट्रिक मशीन पर हाजिरी लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। बीते सप्ताह स्कूलों में शिक्षकों की हाजिरी बायोमीट्रिक मशीनों से सुनिश्चित करवाने के बाद अब कॉलेजों में भी इसे शुरू करने को कहा है। इस बाबत उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों के प्रिंसिपलों को निर्देश जारी किए हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद शिक्षा विभाग ने हरकत में आते हुए बंद पड़ी बायोमीट्रिक मशीनों को ठीक करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सभी कॉलेज प्रिंसिपलों से इस बाबत रिपोर्ट भी निदेशालय भेजने को कहा गया है। उच्च शिक्षा निदेशक की ओर से इस रिपोर्ट को प्रदेश हाईकोर्ट के समक्ष रखा जाएगा।