ड्राई डे के दौरान भी होता रहा शराब का आवंटन, आबकारी विभाग ने करी कार्यवाही…
HNN/ शिमला
हिमाचल में 10-12 नवंबर तक ड्राई डे घोषित किया गया था। इस दौरान किसी भी भाग में शराब की दुकानों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया। होटलों, रेस्तरां, ढाबों, बार, आहतों पर कहीं भी शराब बेचने व परोसने पर पूर्ण पाबन्दी थी। बावजूद इसके कुछ लोग आदेशों की अवहेलना करते हुए पाए गए जिस पर आबकारी विभाग ने कार्यवाही की। विधानसभा चुनाव के दिन ड्राई डे के दौरान शराब का आवंटन करने पर राज्य कर एवं आबकारी विभाग सख्त नजर आया।
इस दौरान टीमों ने देसी शराब की 224, अंग्रेजी की 64 व बीयर की 13 बोतल बरामद की। इसके अलावा 92 लीटर कच्ची शराब भी नष्ट की है। सिरमौर जिला में टीम ने एक परिसर से देसी शराब की 108 और अंग्रेजी की 42 बोतल कब्जे में ली। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के आयुक्त यूनुस ने बताया कि ड्राई डे पर नियमों की अवहेलना करने पर कार्यवाही की गई है।