ड्रीम 11 गेम ने बदली परविंदर की किस्मत, जीते करोड़ों रुपए…..
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में परविंदर ने ड्रीम 11 गेम के माध्यम से 2 करोड़ रूपए की राशि जीती है। इनाम में इतनी राशि जीतने से परविंदर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। परविंदर फांकर शिमला के रामपुर बुशहर के गानवी गांव का रहने वाला है।
बता दें कि परविंदर ने ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में 49 रुपए में टीम लगाई थी। जिसमें उन्होंने वन रैंक लाकर दो करोड़ रुपए जीत लिए। जैसे ही परविंदर को अपनी जीत का पता लगा उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
परविंदर ने बताया कि उसे पिछले काफी समय से ड्रीम 11 पर टीम बना कर खेलने का शौक रहा है और आज उसी शौक ने उसे करोड़पति बना दिया है। परविंदर ने बताया कि वह इन पैसों को कैसे और कहां खर्च करेंगे इसके बारे में अभी उन्होंने सोचा नहीं है। परविंदर ने बताया कि उसके करोड़पति बनने से परिवार में ख़ुशी का माहौल बना हुआ है।