ढांक से गिरने पर 34 वर्षीय युवक की हुई मौत

By PARUL Published: 12 Oct 2023, 2:22 PM | Updated: 12 Oct 2023, 2:22 PM 1 min read

HNN/राजगढ़

जिला सिरमौर के उपमंडल राजगढ़ में एक 34 वर्षीय युवक की ढांक से गिरकर मौत हो गई। राजगढ़ के भून के पास यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान सुनील कुमार पुत्र मोहनलाल ग्राम सठार, डाकघर हाब्बन, तहसील राजगढ़ के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक सुनील सोलन से घास काटने की मशीन को ठीक करवाकर पिकअप जीप में वापिस घर जा रहा था। वह पेरवी पुल तक लिफ्ट लेकर पहुंचा। जिससे आगे वह पैदल घर की ओर निकला, जहां अंधेरे में वह ढांक से नीचे गिर गया।

सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं एसडीएम राजगढ़ राजकुमार ठाकुर ने बताया कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25 हजार रुपए की सहायता दी गई है।